रामपथ पर बाढ़ का असर, मार्ग बंद; श्रद्धालुओं के लिए वैकल्पिक रास्ता निर्धारित

भारी बारिश से जलभराव, प्रशासन ने यातायात किया परिवर्तित, राम मंदिर जाने वाले यात्रियों से सतर्क रहने की अपील

अयोध्या धाम (RPKP INDIA NEWS) लगातार हो रही भारी बारिश के कारण अयोध्या का प्रमुख रामपथ मार्ग बाढ़ के पानी से पूरी तरह प्रभावित हो गया है। सड़क पर पानी भर जाने के कारण प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इस मार्ग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए धर्मपथ मार्ग से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर आने-जाने की वैकल्पिक व्यवस्था की है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे बंद किए गए रामपथ मार्ग का उपयोग न करें तथा प्रशासन द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का ही प्रयोग करें।

अयोध्या में लगातार हो रही वर्षा के चलते कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं।

प्रशासन अपील की है कि सभी श्रद्धालु एवं यात्री यात्रा से पहले स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, अफवाहों पर ध्यान न दें और सुरक्षित मार्ग का ही उपयोग करें।

✍️ सुनील कुमार तिवारी
    RPKP INDIA NEWS
          अयोध्या धाम

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें