मां पीतांबरा के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की
दतिया (RPKP INDIA NEWS) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दतिया पहुंचकर प्रसिद्ध मां पीतांबरा माता मंदिर में दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से मां पीतांबरा माता की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल एवं भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के दतिया आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह का माहौल रहा।

