आयुष्मान भारत योजना के निरीक्षण में श्री हरि मल्टीकेयर हॉस्पिटल अक्रियाशील पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी

(भोपाल) अपर मुख्य सचिव के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अरविंद शाह के मार्गदर्शन में आयुष्मान भारत योजना की टीम द्वारा श्री हरि मल्टीकेयर हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल अक्रियाशील पाया गया। साथ ही योजना के प्रावधानों के उल्लंघन सहित विभिन्न अनियमितताएं भी पाई गई। इसके फलस्वरूप अस्पताल को कारण बताओ (Show Cause) नोटिस जारी किया गया।

प्रकरण को गंभीरता दृष्टिगत रखते हुए अस्पताल के राज्य स्तरीय पैनलमेंट (State Empanelment) को निलंबित किए जाने की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। अस्पताल प्रबंधन को निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना पक्ष एवं स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। प्राप्त स्पष्टीकरण, निरीक्षण प्रतिवेदन तथा उपलब्ध अभिलेखों के परीक्षण के उपरांत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अरविंद शाह ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। योजना के प्रावधानों का उल्लंघन करने अथवा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अस्पतालों एवं स्वास्थ्य संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें