गुरु पूर्णिमा पर संदीपनी विद्यालय करेला में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

बरही (RPKP INDIA NEWS) कटनी जिले की तहसील बरही अंतर्गत संदीपनी विद्यालय करेला में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन पखवाड़े के रूप में किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज तिवारी उपस्थित रहे। विद्यालय के प्राचार्य रामकृष्ण शुक्ला द्वारा प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित रमाकांत तिवारी, मानवेन्द्र जी, संतोष चतुर्वेदी, गुड्डू जी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह और उमंग का माहौल रहा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें