स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

(जबलपुर) कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आज 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गहलोत सहित अन्य विभाग के जिला अधिकारी उपस्थित थे।कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह पुलिस ग्राउंड में होगा, इसलिए मंच और मैदान से जुड़ी सभी तैयारियां अभी से सुनिश्चित कर ली जाएं। साथ ही परेड और उसकी रिहर्सल 1 अगस्त से शुरू कर दी जाए।

उन्होंने कहा कि बारिश की संभावना को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी और वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी पहले से ही तैयार रखें।

बैठक में समारोह के दौरान फहराए जाने वाले झंडे और गुब्बारों की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई है। इसके अलावा, अतिथियों और गणमान्य नागरिकों के बैठने के लिए नेम प्लेट के साथ व्यवस्थित बैठक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों के बैठने की व्यवस्था एवं मिठाई वितरण की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी को दी। साथ ही, बैठक में मीसाबंदियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बैठने की भी विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर श्री सिंह ने समारोह के आमंत्रण पत्र और छपाई का काम समय पर पूरा कर जनप्रतिनियों एवं अन्य अतिथियों को आमंत्रित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके अलावा 14 और 15 अगस्त की रात को शहर के सभी सरकारी कार्यालयों और महत्वपूर्ण इमारतों पर आकर्षक रोशनी की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें