जिज्ञासा प्रोजेक्ट के अंतर्गत 204 शालाओं के शिक्षकों का दो दिवसीय ऑनलाईन प्रशिक्षण संपन्न –

Advertisement

( छिन्दवाड़ा )

राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार जिज्ञासा प्रोजेक्ट के अंतर्गत 204 चयनित शालाओं के शिक्षकों का दो दिवसीय ऑनलाईन प्रशिक्षण 28 व 29 अगस्त को जूम एप के माध्यम से संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस में जिले के 500 से अधिक शिक्षकों ने सहभागिता दर्ज की।
जिला शिक्षा केंद्र के जिला परियोजना समन्वयक श्री जी.एल.साहू ने बताया कि जिज्ञासा प्रोजेक्ट की नेशनल को-ऑर्डिनेटर श्रीमती अनीता शर्मा के निर्देशन में स्टेट को-आर्डिनेटर श्री फारूख सिदि्दकी और जिला को-आर्डिनेटर सुश्री स्वाति नायक एवं उनकी टीम द्वारा सफलतापूर्वक ऑनलाईन प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम दिन के प्रशिक्षण खेल मॉडयूल पर गणित विषय का शिक्षण दिया गया। राज्य शिक्षा केंद्र के प्रशिक्षण प्रभारी श्री सलमान खान ने भी जिले के शिक्षको को भी प्रशिक्षण की महत्ता के संबंध में बताया एवं जिले में जिज्ञासा प्रोजेक्ट के साथ शिक्षकों का व्हाटसअप ग्रुप बनाकर इसके माध्यम से आपसी संवाद बनाये जाकर सभी जानकारी व्हाटसअप एप के माध्यम से देने के लिये कहा। उन्होंने कहा कि बहुत कम समय की सूचना पर शिक्षकों ने अपनी अधिकतम सहभागिता दर्ज की है। शिक्षको के आनलाईन प्रशिक्षण में आज गुरू शाला पोर्टल के माध्यम से जो कि वोडाफोन आईडिया फोन द्वारा संचालित है, के द्वारा विषयवार कक्षाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई जिसमें विभिन्न प्रकार के ई-कंटेंट डेवलप करके डाले गये है जिसकी सहायता से शिक्षकों को बच्चों को पढ़ाने में बहुत ही आसान सहयोग प्राप्त होगा। खेल मॉड्यूल द्वारा प्रायमरी एवं मिडिल शालाओं के बच्चों के लिये गणित विषय संबंधी रोचक जानकारी प्रदान की गई जिसमें चालान गेम व मापन गेम द्वारा बच्चों की गणितीय अवधारणा से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण से शिक्षकों के शिक्षण कार्य में मदद मिलेगी। को-आर्डिनेटर श्री हरी मिश्रा द्वारा सफलतापूर्वक शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। डीपीसी श्री साहू ने भी शिक्षकों को गंभीरतापूर्वक प्रशिक्षण लेने एवं बच्चों के लिए जिज्ञासा प्रोजेक्ट द्वारा चलाये जा रहे अभियान से बच्चों को लाभांवित करने के निर्देश दिये तथा प्रशिक्षण में शत-प्रतिशत सहभागिता के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *