मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ पर पौधरोपण कर खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया –

Advertisement

( बैतूल )

    जिला खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस स्थानीय मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया। कोविड-19 के दृष्टिगत शासन द्वारा जारी निर्देशानुसार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्रद्धा जोशी उपस्थित रहीं। इस दौरान जिला हॉकी संघ अध्यक्ष श्री प्रदीप खण्डेलवाल, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी एवं हॉकी प्रमोटर श्री हेमन्तचंद दुबे, हॉकी खिलाड़ी श्री संतोष अमरोही विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद ने सर्वश्रेष्ठ खिलाडिय़ों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई दी एवं जो प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं उन्हें भी भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करने हेतु शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा वर्ष भर संचालित प्रशिक्षण केन्द्रों में विगत वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सर्वश्रेष्ठ खिलाडिय़ों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान अतिथियों द्वारा पौधरोपण भी किया गया।
कार्यक्रम में जिला खेल अधिकारी विदिशा श्रीमती पूजा कुरील, क्रीड़ा अधिकारी शासकीय जेएच कॉलेज सुश्री नीलिमा पीटर, क्रीड़ा अधिकारी शासकीय कन्या महाविद्यालय सुश्री रेश्मी देवी, क्रीड़ा प्रभारी शिक्षा विभाग श्री जगदीप वर्मा सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री रामनारायण शुक्ल द्वारा किया गया। अंत में जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सुश्री मनु धुर्वे ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें