मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत पीएम श्री स्कूल कुआं का औचक निरीक्षण, कलेक्टर-एसपी ने चखा मध्याह्न भोजन, परखी गुणवत्ता

कटनी। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर आशीष तिवारी, एसपी अभिनव विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ एवं डीएफओ ने पीएम श्री शासकीय हाईस्कूल कुआं के किचन का औचक निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने विद्यार्थियों के लिए तैयार चना, आलू की सब्जी, दाल और रोटी स्वयं चखकर भोजन की गुणवत्ता परखी। भोजन ताजा, स्वादिष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण पाया गया।

कलेक्टर श्री तिवारी ने निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को प्रतिदिन स्वच्छ, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें