मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर, एसपी, डीएफओ और जिला पंचायत सीईओ नें किया निर्माण व विकास कार्यों का निरीक्षण

139.29 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन हाईस्कूल भवन का किया निरीक्षण

कटनी। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत शुक्रवार को कलेक्टर आशीष तिवारी, एसपी अभिनय विश्वकर्मा, डीएफओ गर्वित गंगवार और जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर सहित अन्य अधिकारी पूल वाहनों से विकासखण्ड बड़वारा के ग्राम पंचायत खितौली के लिए निकले।

इस दौरान मार्ग के ग्राम बुजबुजा में करीब 1 करोड़ 39 लाख रुपए की लागत से हाईस्कूल के निर्माणाधीन भवन का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। यहां पेयजल व्यवस्था और भवन निर्माण की गुणवत्ता पर ध्यान देने के निर्देश के साथ कलेक्टर श्री तिवारी ने कार्यपालन यंत्री उदल सिंह को तय समय-सीमा में भवन निर्माण कराने के निर्देश दिए।

प्राकृतिक खेती पर हुई चर्चा

निरीक्षण के दौरान मानव विकास समिति के निर्भय सिंह से कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं वनमंडल अधिकारी ने प्राकृतिक एवं जैविक खेती के संबंध में जानकारी प्राप्त की। श्री सिंह ने बताया कि ढीमरखेड़ा और बरही क्षेत्र के आदिवासी किसानों द्वारा प्राकृतिक खेती से तैयार जैविक खाद को नीमच मंडी में अच्छी कीमत पर बेचा गया , जिससे किसानों की आय में वृद्धि होने के साथ-साथ प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा मिल रहा है।

 

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें