मध्यप्रदेश में साधारण बसों का नया किराया लागू, 1 से 200 किमी तक की पूरी रेट लिस्ट जारी
₹2 प्रति यात्री प्रति किलोमीटर की दर से तय होगा किराया, न्यूनतम किराया ₹10 निर्धारित
भोपाल। RPKP INDIA NEWS
मध्य प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा साधारण बसों (जनरल स्टेज कैरिज) के किराये की नई दरें लागू कर दी गई हैं। मध्य प्रदेश राजपत्र में 5 अगस्त 2026 को प्रकाशित आदेश के अनुसार अब साधारण बसों में यात्रियों से ₹2.00 प्रति यात्री प्रति किलोमीटर अथवा उसके भाग की दर से किराया लिया जाएगा।
नए किराया नियम के तहत यात्रियों के लिए न्यूनतम किराया ₹10 निर्धारित किया गया है। परिवहन विभाग द्वारा 1 किलोमीटर से लेकर 200 किलोमीटर तक की दूरी के लिए नया रेडी रेकनर फेयर चार्ट जारी किया गया है। इससे यात्रियों को अपनी यात्रा की दूरी के अनुसार निर्धारित किराये की जानकारी आसानी से मिल सकेगी।
नया किराया निर्धारण
दर: ₹2 प्रति यात्री प्रति किलोमीटर अथवा उसके भाग
न्यूनतम किराया: ₹10
लागू: साधारण/जनरल स्टेज कैरिज बसों पर
दूरी: 1 से 200 किलोमीटर तक के लिए किराया चार्ट जारी
परिवहन विभाग के नए आदेश के बाद अब साधारण बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को निर्धारित नई दरों के अनुसार किराये का भुगतान करना होगा।

