हर घर तिरंगा अभियान के तहत शासकीय तिलक महाविद्यालय में हुआ विविध गतिविधियों का आयोजन राष्ट्र प्रेम और देशभक्ति की अलख जन-जन तक पहुंचाने का दिया संदेश

(कटनी)  राष्ट्र प्रेम एवं देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को मजबूत करने तथा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कटनी में “हर घर तिरंगा अभियान-2026” के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता एवं राष्ट्रभक्ति से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बाजपेई की अध्यक्षता तथा डॉ. माधुरी गर्ग, डॉ. सरदार दिवाकर एवं डॉ. रुक्मणी प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

अभियान के अंतर्गत जन-जागरूकता रैली, मानव श्रृंखला एवं तिरंगा शपथ सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में श्रीमती प्रो. ज्योत्सना आठ्या, डॉ. अतुल कुमार, डॉ. सुनील कुमार त्रिपाठी, डॉ. जयप्रकाश अवस्थी एवं डॉ. संगीता बासरानी सहित महाविद्यालय के अधिकारी, प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने तिरंगे के सम्मान, राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। महाविद्यालय परिवार ने नागरिकों से “हर घर तिरंगा अभियान-2026” में सक्रिय सहभागिता कर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें