15 अगस्त पर MP में कौन फहराएगा तिरंगा? सरकार ने जारी की पूरी सूची, जानिए आपके जिले में कौन करेगा ध्वजारोहण

भोपाल | RPKP INDIA NEWS मध्यप्रदेश में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए जिलों में ध्वजारोहण करने वाले मंत्रियों और अधिकारियों की सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही कुछ जिलों में संबंधित जिला कलेक्टर को ध्वजारोहण एवं मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करने की जिम्मेदारी दी गई है। यह आदेश 11 अगस्त 2026 को जारी किया गया है।

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे ध्वजारोहण

राज्य शासन के आदेश के अनुसार भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। वहीं विधानसभा अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में समारोह की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

किस जिले में कौन फहराएगा तिरंगा?

सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार:

  1. भोपाल — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  2. ग्वालियर — विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर
  3. मंदसौर — उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा
  4. रीवा — उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल
  5. खण्डवा — मंत्री श्री कुंवर विजय शाह
  6. देवास — मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय
  7. नरसिंहपुर — मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल
  8. जबलपुर — मंत्री श्री राकेश सिंह
  9. सीहोर — मंत्री श्री करण सिंह वर्मा
  10. छिंदवाड़ा — मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह
  11. मण्डला — मंत्री श्रीमती संपतिया उइके
  12. इंदौर — मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट
  13. मुरैना — मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना
  14. बालाघाट — मंत्री श्रीमती निर्मला भूरिया
  15. सागर — मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत
  16. खरगोन — मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग
  17. दतिया — मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह
  18. अलीराजपुर — मंत्री श्री नागर सिंह चौहान
  19. शिवपुरी — मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर
  20. श्योपुर — मंत्री श्री राकेश शुक्ला
  21. शाजापुर — मंत्री श्री इंदर सिंह परमार

इनके अलावा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्रियों को भी अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी गई है।

राज्यमंत्रियों को भी मिली जिलों की जिम्मेदारी

जारी सूची के अनुसार:

  1. टीकमगढ़ — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर
  2. दमोह — राज्यमंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी
  3. अनूपपुर — राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल
  4. उज्जैन — राज्यमंत्री श्री गौतम टेटवाल
  5. विदिशा — राज्यमंत्री श्री लाखन पटेल
  6. राजगढ़ — राज्यमंत्री श्री नारायण सिंह पंवार
  7. रायसेन — राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल
  8. सतना — राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी
  9. छतरपुर — राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार
  10. सिंगरौली — राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह

इन जिलों में संबंधित मंत्री स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे और कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी किया जाएगा।

24 जिलों में कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण

राज्य शासन ने 24 अन्य जिलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान संबंधित जिला कलेक्टर को ध्वजारोहण और मुख्यमंत्री के बधाई संदेश के वाचन की जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें रतलाम, शहडोल, नर्मदापुरम, धार, बालाघाट, पांढुर्णा, सिवनी, निवाड़ी, सीधी, बड़वानी, मऊगंज, गुना, उमरिया, आगर-मालवा, हरदा, नीमच, अशोकनगर, कटनी, भिण्ड, पन्ना, बैतूल, डिंडौरी, मैहर और बुरहानपुर शामिल हैं।

कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों को निर्देश

आदेश में संबंधित अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम का निर्धारण संबंधित मंत्री के परामर्श से करने को कहा गया है। साथ ही जिला स्तर पर समारोह को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी तय की गई है।

15 अगस्त को प्रदेशभर में दिखेगा देशभक्ति का रंग

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों में मुख्य समारोह आयोजित किए जाएंगे। ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों से जुड़े आयोजन किए जाने की तैयारियां की जा रही हैं।

इसे भी देखे  :- List 15 August

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें