प्रत्येक क्लिक के पहले सावधानी है साइबर सुरक्षा का आधार मिशन शक्ति अंतर्गत साइबर सुरक्षा पर जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

(कटनी) – कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन शक्ति की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैँ। इसी कड़ी में ज़िलें के प्रत्येक विकासखंड में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन की श्रृंकला आरम्भ की गई थी।

विकासखंड स्तर पर दिया गया प्रशिक्षण

विगत सप्ताह कटनी शहर, कटनी ग्रामीण एवं ढीमरखेड़ा में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। तत्पश्चात विकासखंड रीठी, बड़वारा, विजयराघवगढ़ एवं बहोरीबंद में भी प्रशिक्षण सत्र आयोजित किये गये। प्रशिक्षण में एनआईआईटी फाउंडेशन दिल्ली के प्रशिक्षक श्री सुशित सोनी द्वारा साइबर सुरक्षा पर सारगर्भित और महत्वपूर्ण जानकारी प्रतिभागियों को दी गई।

महिला प्रतिभागियों को किया गया जागरूक

प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारी एवं स्थानीय महिलाएं प्रतिभागी के रूप मे सम्मिलित हुईं। प्रतिभागियों से विभिन्न समसायिक एवं संवेदनशील  विषयों जैसे ऑनलाइन बैंकिंग, पेमेंट ऐप, साइबर स्टॉकिंग और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर चर्चा की गई। साथ ही प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा पर आधारित बुकलेट भी प्रदान की गईं।

प्रतिभागियों द्वारा प्रशिक्षक से साइबर सुरक्षा पर आधारित विभिन्न प्रश्न भी पूछे गये, जिनका समाधान प्रशिक्षण द्वारा किया गया। साथ ही प्रशिक्षण के माध्यम से प्राप्त साइबर सुरक्षा पोर्टल एवं टोल फ्री नंबर 1930 की जानकारी को महत्वपूर्ण बताया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें