संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

(सतना) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान का गायन किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और कलेक्ट्रेट के तृतीय-चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अच्छे कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किये।

इस मौके पर अपर कलेक्टर विकास सिंह, एसडीएम राहुल सिलाडिया, एलआर जांगडे, जिला कोषालय अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा सहित समस्त कार्यालय प्रमुख अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें