कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में किया ध्वजारोहण

(टीकमगढ़)  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर टीकमगढ़ में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का वातावरण रहा।ध्वजारोहण के पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन किया गया।

इसके बाद सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन कर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं निष्ठा का भाव व्यक्त किया।इस अवसर पर पुलिस की टुकड़ी द्वारा कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय के शासकीय सेवक उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें