मां शारदा लोक निर्माण से मैहर में धार्मिक तीर्थाटन में वृद्धि होगी और स्थानीय नागरिकों के लिए नवीन रोजगारों का सृजन होगा-मुख्यमंत्री डॉ यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्वप्रसिद्ध मां शारदा माता मंदिर में पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

मैहर। RPKP INDIA NEWS

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मैहर स्थित विश्वप्रसिद्ध मां शारदा माता मंदिर पहुंचकर विधि-विधानपूर्वक मां शारदा का पूजन-अर्चन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मां शारदा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं कल्याण की कामना की।पूजन प्रधान पुजारी पंडित पवन पांडेय ने करवाया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पूजन उपरांत मंदिर प्रबंधन एवं जिला प्रशासन द्वारा मां शारदा का चित्र भेट कर सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, दर्शन व्यवस्था एवं मंदिर परिसर में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मां शारदा की पावन नगरी मैहर देश-प्रदेश के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मां शारदा का आशीर्वाद प्रदेशवासियों पर सदैव बना रहे और मध्यप्रदेश निरंतर प्रगति एवं विकास के पथ पर आगे बढ़े, यहीं प्रार्थना है। माँ शारदा लोक के निर्माण से मैहर में धार्मिक तीर्थाटन में वृद्धि होगी,जिससे जिले में स्थानीय नागरिकों के लिए नवीन रोजगारों का सृजन होगा और अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्रीमती राधा सिंह,राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी , सांसद गणेश सिंह, विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, विधायक विक्रम सिंह, रीवा आयुक्त शीलेन्द्र सिंह, आईजी गौरव राजपूत, कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी, पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें