बड़ारी रेल अंडर ब्रिज में बढ़ रहा जल स्तर, दोपहिया वाहनों के लिए खतरा

स्कूटी जैंसे वाहनों के साइलेंसर डूबने से बंद हो रहे वाहन

कैमोर। RPKP INDIA NEWS
झुकेही कैमोर मुख्य मार्ग में ग्राम बड़ारी के रेल अंडर ब्रिज का ओवर फ्लो सिस्टम हुआ फेल , पानी की उचित निकासी ना होने के कारण छोटी मोटर लगाकर पानी निकाला जा रहा है , लेकिन घटिया निर्माण के चलते जगह जगह रिसाव के कारण बारिश बंद होने के बाबजूद अंडर ब्रिज में जल स्तर लगातार बढ़ रहा है

घटिया निर्माण से रोड हुई क्षतिग्रस्त – कम सीमेंट से निर्मित इस अंडर ब्रिज में ठेकेदार की लापरवाही के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गयी है , सरिया बाहर निकल आये हैं , गड्ढे बडे़ होने की बजह से दोपहिया वाहन सवार गिरकर घायल हो रहे हैं

शिकायतों के बाद भी रेल्वे ने नहीं लिया एक्शन – ग्राम बड़ारी के आश्चर्य तिवारी ने बताया कि उन्होंने रेल मंत्रालय भारत सरकार, प्रधानमंत्री कार्यालय सभी जगह निर्माण के दौरान शिकायत की लेकिन रेल प्रबंधन ने कोई कार्रवाई नहीं की , ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण किया गया , शिकायत होने पर रेलवे ने ठेकेदार की लापरवाही पर पर्दा डाला , डी आर एम जबलपुर कार्यालय से शिकायत बिना किसी फीडबैक लिए बंद कर दी जाती थी

रेल्वे इंजीनियर्स के सर्वे में बड़ी ग़लती– जिस स्थान पर यह अंडर ब्रिज बनाया गया है उसके चारों तरफ जमीन का सतह स्तर ऊंचा है जिससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही , जिस पुलिया पर यह अंडर ब्रिज बनाया गया उस पुलिया से पहाड़ का नाला बहता था , पानी अधिक आता है लेकिन रेलवे के इंजीनियर द्वारा ग्रामीणों से परिस्थितियों को नहीं समझा गया और उक्त स्थल पर बिना किसी जानकारी के मनमर्जी से अंडर ब्रिज निर्माण का ड्रांइग बना दिया , तकनीकी रूप से भी यह अंडर ब्रिज बहुत ग़लत बना है , भारी वाहनों के अवागमन से आये दिन जाम लगता है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें