कलेक्टर श्री सिंह ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती बच्चों के चल रहे उपचार की ली जानकारी
(जबलपुर) कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने आज नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की न्यूनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट पहुंचकर जिला अस्पताल छिंदवाड़ा से रेफर होकर आए बच्चों को दिये जा रहे उपचार की जानकारी ली। साथ ही संबंधित चिकित्सकों से चर्चा कर भर्ती बच्चों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इस दौरान सभी संबंधित चिकित्सक व अधिकारी मौजूद थे।
