मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान:- कलेक्टर श्री सिंह ने किया तहसील कार्यालय, संजीवनी क्‍लीनिक, विद्युत सेवा केन्‍द्र और पेट्रोल पंप का निरीक्षण

पनेहरा पेट्रोल पम्‍प के तीन नोजल सील, संजीवनी क्‍लीनिक के कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश

(जबलपुर)  मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत आज कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. आयुष जाखड़ के साथ केंट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रांझी क्षेत्र में विभिन्न शासकीय संस्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्‍होंने गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन, तहसील कार्यालय रांझी, पनेहरा पेट्रोल पंप, विद्युत सेवा केंद्र एवं संजीवनी क्लीनिक का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें