इस दीपोत्सव मनायें बालिका उत्सव एक दीपक बेटियों के नाम

Advertisement

इस दीपोत्सव मनायें बालिका उत्सव 

एक दीपक बेटियों के नाम

अनूपपुर 25 अक्टूबर 2019

कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत अभिनव पहल की जा रही है। महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु आमजनो से इस दीपावली एक दीपक जलाकर अपने घर की महिलाओं एवं बेटियों को उचित स्थान देने एवं उनके विकास हेतु पूरे मनोयोग से प्रयास करने का आह्वान किया जा रहा है। इस क्रम में मिठाई की दुकानो समेत अन्य ऐसे सामग्री विक्रय स्थल जहाँ आमजनो की त्योहार के दौरान आगमन की अधिक सम्भावनाएँ हैं वहाँ वस्तुओं में इस संदेश को चस्पा कर ग्राहकों को जागरूक किया जा रहा है। कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने अनूपपुर ज़िले के समस्त निवासियों से अपील की है कि सभी माता पिता एवं अभिभावक बेटियों के सर्वांगीण विकास एवं सशक्तिकरण हेतु सक्रिय भागीदारी सुनिश्चहित करें। इस दीपोत्सव को एक दीप इस प्रण को सशक्त करने हेतु प्रज्ज्वलित कर बालिकाउत्सव भी मनाएँ।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें