धर्म, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है भगवान श्रीकृष्ण का जीवन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं

विजयराघवगढ़। RPKP INDIA NEWS

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, न्याय, प्रेम और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। श्रीकृष्ण ने सदैव अधर्म एवं अन्याय के विरुद्ध खड़े होकर धर्म की स्थापना का संदेश दिया।

विधायक श्री पाठक ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिया गया निष्काम कर्म और कर्तव्य पालन का संदेश आज भी संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणादायी है। जन्माष्टमी का पर्व हमें भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा समाज में प्रेम, भाईचारा, करुणा और सद्भावना को मजबूत करने का संकल्प लेने का अवसर प्रदान करता है।

उन्होंने सभी से आह्वान किया कि इस पावन पर्व को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाते हुए धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने तथा समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लें।

उन्होंने कामना की कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा सभी परिवारों में आनंद का वातावरण रहे।
“परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम्।
धर्मसंस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे युगे॥”

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें