श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर क्षेत्रवासियों को भवानी राजा मिश्रा ने दी शुभकामनाएं
कैमोर। RPKP INDIA NEWS
भाजपा मंडल कैमोर के अध्यक्ष भवानी राजा मिश्रा ने क्षेत्रवासियों को पावन पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
भवानी राजा मिश्रा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है। भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों और उनके द्वारा दिए गए गीता के संदेश को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से पर्व को आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।
