जन्माष्टमी शोभायात्रा में पहुंचे मंत्री श्री सिंह
भगवान श्रीकृष्ण का किया पूजन-अर्चन
लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने कहा कि जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का पवित्र पर्व है, जिसे पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। संस्कारधानी जबलपुर में त्योहारों को मिल-जुलकर मनाने की समृद्ध परंपरा रही है। शहर की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं लोगों को आपस में जोड़ने का काम करती हैं।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन धर्म, सत्य, कर्म और लोककल्याण का संदेश देता है। ऐसे धार्मिक पर्व समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।
शोभायात्रा के दौरान महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज, नगर भाजपा अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, श्री कौशल सूरी, कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह, निगमायुक्त श्री रामप्रकाश अहिरवार, अपर कलेक्टर श्री रविशंकर राय राय सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने भगवान श्रीकृष्ण का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
