जन्माष्टमी पर जय महाकाल संघ अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्र रक्षा एवं हिंदू धर्म रक्षा के लिए संगठन से जुड़ने का किया आह्वान

जबलपुर। RPKP INDIA NEWS
योगेश्वर चक्रधारी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर जय महाकाल संघ अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से समस्त देशवासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया रामकृष्ण तिवारी ने जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन धर्म, सत्य, न्याय और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर संगठन की ओर से राष्ट्र रक्षा एवं हिंदू धर्म रक्षा के उद्देश्य से अधिक से अधिक लोगों से जय महाकाल संघ अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल से जुड़ने का आह्वान भी किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें