राजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों की रूपरेखा पर हुई चर्चा

(जबलपुर) गोंड राजा और सन 1857 की क्रांति के नायक राजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर 18 सितंबर को आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गढ़ा गोंडवाना सरंक्षक संघ के पदाधिकारियों ने आज सोमवार को कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह से भेंट की।

इस अवसर पर गढ़ा गोंडवाना सरंक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जनजातीय समाज के गौरव अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला। पदाधिकारियों ने  व्यवस्थाओं में प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा करते हुए बलिदान दिवस के कार्यक्रम को भव्य और गरिमामय स्वरूप प्रदान करने की जा रही तैयारियों की जानकारी भी कलेक्टर श्री सिंह को दी।

इस दौरान अपर कलेक्टर रविशंकर राय, संबंधित विभागों के अधिकारी तथा गढ़ा गोंडवाना सरंक्षक संघ की ओर से इसके संभागीय अध्यक्ष श्री किशोरीलाल भलावी, श्री अजय झारिया, श्री राजेंद्र चौधरी, एडवोकेट बाल किशन चौधरी, श्री जगदीश नन्हेट एवं श्री गया प्रसाद धुर्वे मौजूद थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें