पीएम स्वनिधि योजना से पथ विक्रेताओं को मिल रहा आर्थिक संबल, लोक कल्याण मेले में ऋण वितरण की कार्यवाही

नगर पालिका सीधी में 30 सितम्बर तक आयोजित हो रहा लोक कल्याण मेला

(सीधी) पथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें शासन की योजनाओं का सहज लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद सीधी में पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत लोक कल्याण मेले का आयोजन 01 सितम्बर से 30 सितम्बर 2026 तक किया जा रहा है। कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी महमूद हसन के मार्गदर्शन में आयोजित इस मेले के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें