कलेक्टर श्री सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

(जबलपुर)  कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार 11 सितंबर को पाटन विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों एवं संवाद गतिविधियों की तैयारियों को लेकर आज कलेक्टर कार्यालय स्थित सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गहलोत, अपर कलेक्टर नीता राठौर, रविशंकर राय एवं शैलेंद्र सिंह तथा संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में जन विश्वास अभियान के तहत पाटन विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले जनसंवाद, उद्यमी संवाद, इन्फ्लुएंसर संवाद एवं अन्य गतिविधियों की तैयारियों की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि प्रत्येक कार्यक्रम की जानकारी निर्धारित प्रारूप में तैयार की जाए। उन्होंने उद्यमी संवाद के लिए आमंत्रित किए जाने वाले उद्यमियों की जानकारी पूर्व से संकलित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री सिंह ने जिला स्तरीय समीक्षा एवं जनसंवाद कार्यक्रमों के दौरान प्राप्त सुझावों, जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए विषयों तथा स्थानीय स्तर पर किए गए नवाचारों की जानकारी भी दर्ज करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।

बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के कार्यक्रमों की तैयारियां समय पर पूर्ण करने तथा समय का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें