जिले में उत्‍सवी माहौल में मनाया जायेगा, सेवा से संकल्‍प अभियान जनप्रतिनिधि, आमजन और सबकी होगी सहभागिता, होंगे विविध आयोजन

 कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की बैठक आयोजित 17 सितंबर से 17 अक्‍टूबर तक जिलेभर में होंगे जनसेवा, जागरूकता और सहभागिता के विविध कार्यक्रम

(कटनी)  जिले भर में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के जन्‍म दिवस 17 सितंबर से एक माह तक चलने वाला सेवा संकल्‍प अभियान उत्‍साहपूर्वक और उत्‍सवी माहौल में मनाया जायेगा। अभियान के तहत आयोजित होने वाला प्रत्‍येक कार्यक्रम व्‍यापक रूप से प्रभावी और गरिमापूर्ण होगा।कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी की अध्‍यक्षता में शनिवार को आयोजित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की बैठक में अभियान के आयोजनों के विभिन्‍न कार्यक्रमों की विस्‍तार से चर्चा हुई।बैठक में मुड़वारा विधायक श्री संदीप जायसवाल, बड़वारा विधायक श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह, महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मेहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी, जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर, नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार, एसडीएम कटनी श्री जितेन्द्र पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रमहितग्राहियों की सहभागिता से कार्यक्रम को बनाया जाएगा जनभागीदारी का उत्सवबैठक में बताया गया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर को जिलेभर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्री तिवारी ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों से समन्वय कर कार्यक्रम को के आयोजन की व्‍यापक तैयारियों सुनिश्चित करने के आयुक्‍त नगर निगम और नगर परिषदों के मुख्‍य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम औरमें राशन कार्डधारी, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, लाड़ली बहना योजना की हितग्राही, स्वामित्व योजना के लाभार्थी तथा आवास योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को शामिल किया जाए। जिले के विभिन्न स्थानों को चिन्हित कर कार्यक्रमों का बेहतर आयोजन सुनिश्चित किया जाए। ‘सेवा चित्र’ में दिखेगी बच्चों की प्रतिभाशासकीय के साथ निजी स्कूल-कॉलेजों में भी होंगी ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिताएं‘सेवा चित्र’ कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में राष्ट्रव्यापी ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। कलेक्टर श्री तिवारी ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि इन गतिविधियों का आयोजन केवल शासकीय शिक्षण संस्थानों तक सीमित न रहे, बल्कि निजी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों को भी इसमें शामिल किया जाए।

‘आंगन का मिलन’ में बच्चों और माताओं के लिए होंगी विशेष गतिविधियांबेहतर कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को किया जाएगा सम्मानितमहिला एवं बाल विकास विभाग को ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम के तहत जिले की आंगनवाड़ियों में विशेष आयोजन करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री तिवारी ने कहा कि स्थानीय स्तर पर बच्चों एवं माताओं के लिए पौष्टिक अल्पाहार, खेल सामग्री और पठन सामग्री की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर सम्मानित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही जिले में कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा जरूरत के अनुसार एनआरसी में भर्ती कराने के निर्देश दिए। ‘सेवा की कहानी’ बताएगी बदलती जिंदगी की तस्वीरयोजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के अनुभव और आभार संदेश होंगे प्रसारित‘सेवा की कहानी’ कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित ऐसे हितग्राहियों की कहानियां सामने लाई जाएंगी, जिनके जीवन में योजनाओं के माध्यम से सकारात्मक बदलाव आया है।

कलेक्टर श्री तिवारी ने जनसंपर्क अधिकारी को निर्देश दिए कि विभिन्न विभागों से समन्वय कर ऐसे हितग्राहियों के आभार संदेश एवं वीडियो तैयार कर व्यापक रूप से प्रसारित किए जाएं, ताकि योजनाओं के वास्तविक प्रभाव को आमजन तक पहुंचाया जा सके। 7 अक्टूबर को जिले में पहुंचेगी ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’बड़नगर से वाराणसी तक निकलेगी यात्रा, जिले में भव्य स्वागत की तैयारियों के निर्देशबैठक में 7 अक्टूबर को प्रस्तावित ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। बताया गया कि यह यात्रा बड़नगर, गुजरात से प्रारंभ होकर वाराणसी, उत्तर प्रदेश तक जाएगी। कलेक्टर श्री तिवारी ने यात्रा के जिले में प्रवेश के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं एवं कार्यक्रमों की तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।उन्होंने सभी जनपद पंचायतों के सीईओ को जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर यात्रा को प्रभावी एवं गरिमापूर्ण बनाने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।

‘सेवा में योगदान’ से जुड़ेगा जन-जनरक्तदान और वृक्षारोपण के माध्यम से सेवा भावना को मिलेगा विस्तार‘सेवा में योगदान’ कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में रक्तदान कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री तिवारी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाए।इसके साथ ही मंडी परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि सेवा संकल्प अभियान को सामाजिक सरोकार एवं पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा जा सके।जनभागीदारी से बनेगा सेवा संकल्प अभियान का प्रभावी मॉडलकलेक्टर ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध और बेहतर समन्वय के निर्देशकलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने कहा कि 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के प्रत्येक कार्यक्रम को व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित किया जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय, जनप्रतिनिधियों की सहभागिता और स्थानीय स्तर पर बेहतर व्यवस्थाओं के साथ कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें