इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ
15 सितम्बर तक करा सकेंगे पंजीयन
इच्छुक पात्र युवा इंडिया स्किल डिजिटल पोर्टल https://www.skillindiadigital.gov.in/ पर जाकर उपलब्ध 63 स्किल्स में से अपनी रुचि एवं योग्यता के अनुसार स्किल का चयन कर ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन पूर्णत: नि:शुल्क है। प्रतियोगिता के लिए निर्धारित आयु सीमा एवं अन्य पात्रता शर्तों के अनुरूप अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकेंगे।
संभागीय आईटीआई जबलपुर के प्राचार्य डॉ. अर्पित शुक्ला से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता में आईटीआई उत्तीर्ण, पॉलीटेक्निक, इंजीनियरिंग कॉलेज, उच्च शिक्षा संस्थानों एवं विद्यालयों के पात्र छात्र-छात्राएं पंजीयन करा सकते हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को अपने तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल को पहचान दिलाने और आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा।
संभागीय आईटीआई के प्राचार्य ने जिले के अधिक से अधिक हुनरमंद युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाते हुए निर्धारित समय-सीमा में पंजीयन कराने की अपील की है। प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए संभागीय आईटीआई जबलपुर के कौशल समन्वयक आशीष सोनी से मोबाइल नंबर 9407337106 पर संपर्क किया जा सकता है।
