खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने राईट टाउन स्थित सागर गेरे का किया निरीक्षण
किचन में साफ-सफाई नहीं मिलने पर जारी होगा नोटिस स्टोर में मिला प्रतिबंधित ऐनालॉग चीज
खाद्य सुरक्षा अधिकारी के अनुसार इन अनियमितताओं के लिए सागर गेरे को धारा 32 के अंतर्गत नोटिस जारी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यहाँ स्टोर में प्रतिबंधित एनालॉग चीज भी पाया गया, जिसे भोजन निर्माण में उपयोग करना बताया गया। मौके पर एनालॉग चीज एवं सौंफ के सैंपल लिए गए है। शेष 19 किलो चीज के पैकेट जब्त कर लिए गये हैं।
इसी प्रकार शिकायत प्राप्त होने पर राइट टाउन स्थित विशाल मेगा मार्ट से सूजी एवं दलिया के पैकेट सैंपल जांच के लिए गए है। सभी सैंपल परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
