प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था को बनाये अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने : मंत्री श्री शुक्ला

मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम की हुई 199वीं बोर्ड बैठक

(भोपाल)  नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला की अध्यक्षता में आज मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड की 199वीं बोर्ड बैठक हुई। मंत्री श्री शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप प्रदेश को नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये सभी संभव प्रयास किये जाएंगे। उन्होंने बैठक में लक्ष्य प्राप्ति के लिये आवश्यक कार्य योजना बनाने का समय-सीमा में क्रियान्वित करने के निर्देश दिये। बैठक में विभिन्न विषयों पर सहमति व्यक्त की गई। बैठक में अपर मुख्य सचिव नवकरणीय ऊर्जा श्री मनु श्रीवास्तव, एमडी ऊर्जा विकास निगम श्री अमित तोमर और बोर्ड के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।बैठक में प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने, हरित ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में प्रदेश में नवकरणीय ऊर्जा के विस्तार, बड़े पैमाने की परियोजनाओं के विकास तथा प्रतिस्पर्धी एवं पारदर्शी निविदा प्रक्रियाओं के माध्यम से कम लागत पर विश्वसनीय हरित ऊर्जा उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा हुई। प्रदेश ने पिछले वर्षों में नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में नवाचार, बड़े पैमाने की परियोजनाओं और प्रतिस्पर्धी निविदा प्रक्रियाओं के माध्यम से देश में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

बोर्ड के समक्ष सीएसआर समिति के पुनर्गठन तथा बैंक गारंटी व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और प्रामाणिक बनाने के लिए ई-पीबीजी (इलेक्ट्रॉनिक पर्फोरमेंस बैंक गारंटी) सुविधा को बैंकों और अधिकृत डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनाने एवं संचालित करने का प्रस्ताव भी रखा गया। इससे निविदाओं एवं परियोजनाओं से संबंधित बैंक गारंटी की इलेक्ट्रॉनिक जारी करने, सत्यापन और निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

मध्यप्रदेश ने नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में बड़े प्रोजेक्ट, नवीन तकनीक और प्रतिस्पर्धी निविदा प्रक्रियाओं के माध्यम से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। 199वीं बोर्ड बैठक का एजेंडा इस दिशा में प्रशासनिक एवं वित्तीय व्यवस्थाओं को मजबूत करने के साथ-साथ सौर ऊर्जा के विस्तार और RESCO मॉडल को अधिक प्रभावी बनाने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

Share this:

राज्य शासन के निर्देशनुसार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से प्रदेश भर में चलाए जा रहे एक माह के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जबलपुर जिले में नवाचार के तौर पर कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान, स्क्रीनिंग तथा उपचार के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से नमो प्रेरणा अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की पहल पर चलाये जाने वाले नमो प्रेरणा अभियान की शुरुआत 18 सितंबर से होगी। अभियान में जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में कैंसर की समय पर पहचान और स्क्रीनिंग के लिए शिविरों का आयोजन किया जायेगा। शिविरों की शुरुआत जिला चिकित्सालय (विक्टोरिया अस्पताल) में 18,19 और 20 सितंबर को मेगा स्वास्थ्य शिविर के आयोजन से होगी। इस शिविर में राज्य कैंसर संस्थान के विशेषज्ञों द्वारा जांच की जायेगी तथा प्राथमिक लक्षणों वाले मरीजों की सीटी स्कैन, एमआरआई, सोनोग्राफी, एफएनएसी, पेप स्मियर एवं पैथोलॉजी जाँचे की जाएगीं। नमो प्रेरणा अभियान में सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में कैंसर स्क्रीनिंग शिविरों के आयोजन के साथ ही युवाओं और नागरिकों को कैंसर के शुरुआती लक्षणों, कारणों, बचाव तथा जोखिमों की जानकारी देकर शिक्षित किया जाएगा। अभियान में नशा मुक्ति पर भी जोर रहेगा तथा कैंसर के प्रमुख कारणों जैसे तंबाकू, बीड़ी एवं शराब के सेवन से दूर रहने की शपथ भी दिलाई जाएगी। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने कैंसर की रोकथाम तथा नशा मुक्ति को लेकर चलाये जाने वाले नमो प्रेरणा अभियान में जिले के सभी नागरिकों से सक्रीय सहभागिता की अपील की है। उन्होंने नमो प्रेरणा अभियान के सफल क्रियान्वयन की जिम्मेदारी जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक गहलोत को सौंपी है। श्री गहलोत को इस अभियान का नोडल अधिकारी बनाया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा सिविल सर्जन डॉ नवीन कोठारी ने बताया कि कलेक्टर श्री राघवेंद्र की पहल पर आयोजित किये जा रहे नमो प्रेरणा अभियान के अंतर्गत शिविरों के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। डॉ कोठारी ने नागरिकों से आग्रह किया है कि जिस किसी भी व्यक्ति को कैंसर होने की आशंका हो वे स्क्रीनिंग शिविर में आकर अपनी जांच अवश्य करायें। कैंसर के संभावित लक्षण – शरीर के किसी हिस्से में सूजन अथवा गांठ, भोजन निगलने में कठिनाई अथवा दर्द, मूत्र विसर्जन में अड़चन व तकलीफ होना, स्तनों में सूजन अथवा गांठ, तीन सप्ताह से अधिक समय तक मुंह व जीभ में छाले रहना, मासिक धर्म के अलावा योनि से रक्तस्राव होना, तिल अथवा मस्से के आकार व रंग में बदलाव होना, लंबे समय तक दस्त अथवा बुखार होना तथा लंबे समय तक चलने वाली खांसी इत्यादि हैं। क्रमांक/3404/सितम्बर-228

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें