बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचीं राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी
(सतना) प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने रैगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डाड़ी टोला एवं तुर्री में पहुंचकर अतिवृष्टि और बाढ़ से प्रभावित परिवारों का जायजा लिया। उन्होंने उन घरों का निरीक्षण किया, जहां पानी घुस गया था। राज्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित कर हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
