(जबलपुर) कलेक्टर कार्यालय में आज मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में नागरिकों से 106 आवेदन प्राप्‍त हुए। इनमें 35 दोबारा आए आवेदन भी शामिल थे।

जन सुनवाई में आये नागरिकों की समस्‍याएं अपर कलेक्टर नीता राठौर, शैलेंद्र सिंह एवं अखिलेश सिंह ने सुनी तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्‍वरित निराकरण के निर्देश दिये।

जनसुनवाई में प्राप्‍त हुए आवेदनों में ज्‍यादातर आवेदन बिजली बिल, अवैध कब्जा, आधार कार्ड, अतिक्रमण, जर्जर भवन तोड़ने, मकान का कब्जा दिलाने, नक्शा सुधार, नामांतरण, सीमांकन जैसे राजस्व प्रकरण से संबंधित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें