ग्राम कुडीला में विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर, 500 से अधिक लोगों का हुआ परीक्षण

करीब 200 मरीजों को निःशुल्क चश्मे वितरित, लगभग 100 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चित्रकूट भेजा गया

खरगापुर, जिला टीकमगढ़। जनपद पंचायत बल्देवगढ़ की ग्राम पंचायत कुडीला में युवा समाजसेवी एवं यूट्यूबर स्काई राज यादव के द्वारा सद्गुरु नेत्र सेवा संघ, चित्रकूट के सहयोग से विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी आंखों की जांच कराई।

शिविर में 500 से अधिक लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया। जांच के बाद करीब 200 मरीजों को निःशुल्क चश्मे प्रदान किए गए। वहीं, लगभग 100 मरीजों को आंखों के ऑपरेशन के लिए बस के माध्यम से चित्रकूट भेजा गया। ऑपरेशन के लिए आने-जाने की सुविधा भी निःशुल्क रखी गई।

मरीजों की जांच कर दी गई आवश्यक दवाएं

शिविर में पहुंचे अन्य मरीजों की भी चिकित्सकीय जांच की गई और आवश्यकता के अनुसार उन्हें दवाएं उपलब्ध कराई गईं। ग्रामीण क्षेत्र से आए मरीजों की जांच डॉ. आशीष गुप्ता द्वारा की गई। शिविर में मरीजों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करते हुए उनकी आंखों से संबंधित समस्याओं की जांच की गई।

समाजसेवा को बताया अपना प्रमुख उद्देश्य

कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी स्काई राज यादव ने कहा कि उनका परिवार और उनके पूर्वज लंबे समय से समाजसेवा के कार्यों से जुड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका भी उद्देश्य समाजसेवा को आगे बढ़ाना है। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की मदद करना उनका प्रमुख संकल्प है और वे जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े रहने का प्रयास करते रहेंगे।

बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए शामिल

नेत्र शिविर में खरगापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में हजारों की संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही। लोगों ने निःशुल्क नेत्र जांच, चश्मा वितरण और ऑपरेशन के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधा की सराहना की।

रिपोर्ट: शिवराज सिंह, पत्रकार, RPKP INDIA NEWS, खरगापुर, जिला टीकमगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें