वन स्टॉप सेंटर कटनी में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर
कटनी – मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कटनी अचल कुमार पालीवाल के मार्गदर्शन में आज बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कटनी द्वारा वन स्टॉप सेंटर कटनी मे विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।
विधिक साक्षरता शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कस्तवार ने महिलाओं को उनसे संबंधित राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं से संबंधित जानकारी प्रदान की।
उक्त कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण अधिकारी वनश्री कुर्वेती, एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पेनल अधिवक्ता, पैरा लीगल वालंटियर और संबंधित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

