पेड़ में लटकी मिली लाश – जांच में जुटी पुलिस

( विजयराघवगढ़ ) 

विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसवारा के छतुरिहा हार में दुर्गा पिता पप्पू 22 वर्ष की लाश आम के पेड़ में लटकी मिली। ज्ञात हो कि दुर्गा बर्मन 6 महीने पूर्व गोवा में काम करता था लॉकडाउन के चलते यह अपने पैत्रिक ग्राम परसवारा आ गया जहां खेतीवाड़ी का काम करता था। रोज की तरह बुधवार को लगभग 8:00 बजे रात्रि में अपने खेत फसल की रखवारी करने चला गया सबेरे जब उसका छोटा भाई खेत पहुंचा तो देखा कि दुर्गा पेड़ की डगाल से झूले की रस्सी व साड़ी के फंदे पर लटका दिखा। तुरंत आस-पड़ोस के लोगों से बता कर घर खबर भेजा व पुलिस थाना विजयराघवगढ़ को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस दल परसवारा पहुच कर मर्ग कायम करके लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई । कारण अज्ञात बताया जा रहा है।

रिपोर्ट :जागेश्वर प्रसाद मिश्रा विजयराघवगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें