नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पहुंचे देवास, जहरीली शराब से मृत लोगों के परिजनों से की मुलाकात

भोपाल। RPKP INDIA NEWS नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने देवास जिले के ग्राम चंदाना पहुँचकर जहरीली शराब से हुई दुखद मौतों के बाद मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं।

कांग्रेस विधायक दल की ओर से प्रत्येक मृतक के परिवार को ₹50,000 की सहायता राशि प्रदान की तथा मुख्यमंत्री से बात कर प्रत्येक मृतक के परिवार को ₹25 लाख की आर्थिक सहायता देने और इस गंभीर घटना के दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की माँग की। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में कांग्रेस पीड़ित परिवारों के साथ मज़बूती से खड़ी है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें