प्रत्येक नागरिक अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी उत्पादों को दें प्राथमिकता – हेमंत खण्डेलवाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी को किया प्रोत्साहित

भोपाल। RPKP INDIA NEWS भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने भोपाल के एमवीएम परिसर पहुंचकर स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘स्वदेशी मेले‘ में विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी कर प्रोत्साहित किया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल ने कहा कि स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी केवल वस्तुओं का क्रय नहीं, बल्कि देश के कारीगरों के हुनर को प्रोत्साहन देने और भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का माध्यम है।

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाने से स्थानीय कारीगरों, छोटे उद्यमियों और देश के उत्पादकों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। इससे उद्यमशीलता को बढ़ावा मिलने के साथ देश की अर्थव्यवस्था भी सशक्त होती है।

स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें नागरिक

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में स्वदेशी की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके लिए जरूरी है कि लोग स्वयं स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने नागरिकों से स्वदेशी मेले में पहुंचकर स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी करने तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत बनाने में सहभागी बनने का आह्वान किया।

भोपाल के एमवीएम कॉलेज ग्राउंड में 24 अक्टूबर से 4 नवंबर तक आयोजित इस मेले में देशभर के स्वदेशी उत्पादों के 200 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। मेला स्वदेशी उत्पादों, उद्यमशीलता और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण मंच बना है। यहां विभिन्न क्षेत्रों के उत्पादकों और कारीगरों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री का अवसर मिल रहा है। स्वदेशी जागरण मंच की इस पहल का उद्देश्य स्वदेशी के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, भारतीय उत्पादों को प्रोत्साहित करना और आत्मनिर्भर भारत की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें