कलेक्टर श्री तिवारी ने किया ईव्‍हीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

(कटनी) भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष तिवारी ने गुरूवार को मासिक निरीक्षण के तहत कार्यालय कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन सदन पहुंचकर ईव्‍हीएम वेयर हाउस स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों एवं निर्वाचन शाखा के अधिकारी एवं कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

निरीक्षण के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, सील, अभिलेखों एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया गया। निरीक्षण पूर्ण होने के बाद निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए वेयरहाउस को पुनः सीलबंद किया गया।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तिवारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। मासिक निरीक्षण का उद्देश्य ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षित अभिरक्षा सुनिश्चित करना तथा सभी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बनाए रखना है।

निरीक्षण के दौरान भाजपा प्रतिनिधि श्री दीपक तिवारी एवं सौरभ अग्रवाल, बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्‍यक्ष श्री डी.सी. राम एवं श्री धनीराम चौधरी, डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रमोद चतुर्वेदी, अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग श्री अभिेषेक त्रिपाठी, सहायक कोषालय अधिकारी श्री अभय कुजूर सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *