मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज सीहोर जिले नसरुल्लागंज तहसील अन्तर्गत ग्रामों का भ्रमण करेंगे –

( सीहोर )

मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री शिवराज सिंह चौहान 04 सितंबर 2020 शुक्रवार को सीहोर जिले के भम्रण पर रहेंगे। जारी दौरा कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 04 सितंबर को दोपहर: 1:30 बजे गैरतगंज जिला रायसेन से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2:10 बजे सीहोर जिले की नसरुल्लागंज तहसील अन्तर्गत छीपानेर पहुंचेंगे। जहां छीपानेर, रानीपुरा, चौरसाखेड़ी एवं धोलपुर में डूब प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण एवं राहत शिविरों का अवलोकन करेंगे। सायं 6:00 बजे छीपानेर से हेलीकाप्टर द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें