नन्हवारा कलाँ प्राथमिक उप स्वास्थ्य केन्द्र में लगा रहता है ताला

Advertisement

नन्हवारा कलाँ प्राथमिक उप स्वास्थ्य केन्द्र में लगा रहता है तालानन्हवारा कलाँ प्राथमिक उप स्वास्थ्य केन्द्र में लगा रहता है ताला

विजयराघवगढ़ । नन्हवारा कला मे प्राथमिक उप स्वास्थ्य केन्द्र मे हमेशा ताला लगा रहता है । सूत्रो से मिली जानकारी अनुसार शासन हर वर्ष भवन की पुताई एवं रिपेरिंग की राशि 25000/रु आती है लेकिन दो वर्ष से भवन खंडहर जैसा पडा रहता है। यहा सफाई तो दूर की बात है केवल टीका करण को ही भवन का ताला खोला जाता है । उप स्वास्थ केन्द्र मे ताला देख कर मरीज वापस हो जाते है।धनवन्तरी पूजन के अवसर मे भी भवन खंडहर की भाति पड़ा हुआ है । भवन के आसपास कचरा कूरा बिखरा है कोई देख भाल नही हो रही एक तरफ शासन निरोग होने के लिये स्वास्थ केंद्रो के सुधार मे लाखो खर्च कर रही है वही अधिकारियो की उदासीनता से शासन की योजनाओं मे पलीता लगाया जा रहा है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें