अपर कलेक्टर श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव को पीएचडी अवार्ड –
( इन्दौर )
अपर कलेक्टर श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर द्वारा पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। विश्वविद्यालय द्वारा इस संबंध में अधिसूचना प्रकाशित कर दी गई है। वर्तमान में बड़वानी में पदस्थ श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव ने राजनीति विज्ञान के अंतर्गत पंचायती राज संस्थाओं द्वारा महिला सशक्तीकरण एवं नेतृत्व मनोविज्ञान का विकास: एक अनुभाविक अध्ययन विषय पर पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने अपना शोध कार्य शासकीय महाविद्यालय बड़वानी की प्राध्यापक डॉ. कान्ता अलावा के निर्देशन में किया है।
