मुड़वारा और बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र में तीन नए बीएलओ सुपरवाइजर नियुक्त

(कटनी) कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष तिवारी ने विधानसभा क्षेत्र 93-मुड़वारा एवं 94-बहोरीबंद में तीन नए बीएलओ सुपरवाइजर नियुक्त किए हैं। पूर्व में नियुक्त बीएलओ सुपरवाइजरों के सेवानिवृत्त होने एवं स्वास्थ्य संबंधी कारणों से निर्वाचन कार्य की सुविधा को देखते हुए यह बदलाव किया गया है। जारी आदेश के अनुसार विधानसभा क्षेत्र 93-मुड़वारा के मतदान केंद्र क्रमांक 22 से 31 तक के लिए जनपद पंचायत कटनी के श्री अशोक कुमार चक्रवर्ती के स्थान पर पीसीओ जनपद पंचायत श्री मनोज परौहा तथा मतदान केंद्र क्रमांक 43 से 53 तक के लिए शिक्षा विभाग के श्री शौकीलाल सूर्यवंशी के स्थान पर शिक्षक श्री देवराज लोधी को बीएलओ सुपरवाइजर नियुक्त किया गया है।   इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 94-बहोरीबंद के मतदान केंद्र क्रमांक 61 से 70 तक के लिए उच्‍चतर माध्‍यमिक शिक्षक बिलहरी श्रीमती रेखा तिवारी के स्थान पर उच्‍चतर माध्‍यमिक शिक्षक देवगांव श्री राजेश प्रताप सिंह को बीएलओ सुपरवाइजर का दायित्व सौंपा गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें