वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच मनाया महापौर योगेश ताम्रकार ने जन्मदिन

(सतना) सतना नगर निगम के महापौर श्री योगेश ताम्रकार ने अपना जन्मदिन चंद्राश्रय वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच आत्मीयता और सादगी के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने वृद्धजनों के साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में महापौर श्री ताम्रकार की धर्मपत्नी श्रीमती अनीता ताम्रकार, बहू-बेटे जयदेव ताम्रकार अपनी पत्नी सहित उपस्थित रहे।

साथ ही नगर निगम अध्यक्ष श्री राजेश चतुर्वेदी, समाजसेवी साथी एवं कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर महापौर श्री ताम्रकार ने वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों को उपहार भेंट किए तथा उनके साथ स्वल्पाहार कर आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बुजुर्गों के बीच समय बिताकर जन्मदिन को यादगार बनाया और उनका स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में आश्रम के समस्त वृद्धजन एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें