पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवसेना की निर्मम हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन

( जबलपुर )

शिवसेना पूर्व म प्र अध्यक्ष रमेश साहू की जिला इंदौर खेड़ा ग्राम में तेजा नगर ओम साईं ढाबा के अंदर घुस कर निर्ममता से हत्या कर दी गई एवं उनके परिवार के सदस्यों को भी घायल किया गया। इससे सभी शिवसैनिक के द्वारा मध्य प्रदेश की अराजक कानून व्यवस्था को लेकर मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री के नाम एक ज्ञापन प्रदेश अध्यक्ष ठाडेश्वर महावर जी के नेतृत्व में जबलपुर घंटाघर कंट्रोल रूम में डिप्टी कलेक्टर दीपाश्री गुप्ता को सौंपा गया। शिव सैनिकों द्वारा जिसमें मांग की गई कि 3 दिन के अंदर इन निर्मम हत्यारों को गिरफ्तार कर कार्यवाही करें अन्यथा प्रदेश स्तर पर शिवसेना उग्र आंदोलन करेगी।
प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपते समय तरूण महावर प्रदेश उप राज्यप्रमुख, पं कन्हैया तिवारी प्रदेश प्रवक्ता, रवि बैन प्रदेश मीडिया प्रभारी, शैलेंद्र बारी जिला अध्यक्ष, रवि शंकर वर्मा, सुधीर ताम्रकार, भवानी शंकर सतनामी, रविंद्र पाल चड्डा , प्रमोद तिवारी , गजानन गुप्ता, अंकित यादव, राकेश विश्वकर्मा, गोलु वंशकार, लखन झारिया, नितिन नामदेव,अचल नायडू इत्यादि शिवसैनिक उपस्थित थे ।

रिपोर्ट : मुरारी लाल तिवारी जबलपुर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें