हाथियों द्वारा नष्ट फसल का मिलेगा मुआवजा

( कटनी ) 

वन मंत्री कुंवर विजय शाह ने कटनी जिले के बरही तहसील के वनांचल ग्राम बगदरा बगदरी का आकस्मिक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के साथ किसानों के खेतों में जाकर जंगली हाथियों द्वारा खेतों में पहुंचाई गई क्षति का मौका निरीक्षण किया। वन मंत्री श्री शाह ने किसानों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार संकट की घड़ी में किसानों के साथ है। प्रभावित किसानों को फसलों का ज्यादा से ज्यादा मुआवजा देने और हाथियों को जंगल से खेतों में आने से रोकने के उचित प्रबंध किए जाएंगे । उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री जी के साथ चर्चा कर इच्छुक किसानों के भूमि विस्थापन के संबंध में भी विचार किया जाएगा।

रिपोर्ट : मतीन खान जिला ब्यूरो आर पी के पी इंडिया न्यूज़ कटनी

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें