मेडीकल कॉलेज की घटना को लेकर जांच के आदेश –

( जबलपुर )

कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने मेडीकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में घटित घटना की विस्तृत जांच के आदेश जारी किये हैं। श्री शर्मा ने जांच के लिए अपर कलेक्टर हर्ष दीक्षित की अध्यक्षता में चार सदस्यों का दल गठित किया है। दल में मेडीकल कॉलेज के डीन डॉ. प्रदीप कसार, मनोचिकित्सक एवं जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रत्नेश कुररिया तथा मेडिकल कॉलेज के कोविड प्रभारी डॉ. संजय भारती को शामिल किया गया है। जांच दल को आने वाले दो दिनों में घटना के सभी पहलुओं की जांचकर तथ्यात्मक प्रतिवेदन देने तथा इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो इस हेतु सुझाव देने के निर्देश कलेक्टर ने दिये हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें