सरकार संवेदनशीलता से कर्मचारियों के हित में निर्णय करेगी : मंत्री श्री पटेल

( भोपाल )

मंडी बोर्ड कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने आज मंडी बोर्ड कार्यालय में मंडी बोर्ड के संयुक्त मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों से चर्चा कर उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार संवेदनशीलता के साथ शीघ्र ही उनके हित में निर्णय लेगी।  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार सरकार मंडी के समस्त कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए अधिकारिक स्तर पर चर्चा कर उनके हित में निर्णय करेगी।

मंत्री श्री पटेल ने  बैठक में कहा कि मंडी बोर्ड के कर्मचारियों की मांगों के संबंध में 15 दिन के आवश्यक अधिकारिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी जाएगी ।किसी भी कर्मचारी को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। सरकार सहानुभूति पूर्वक  विचार कर उनके हित में निर्णय लेगी।मंडी बोर्ड कर्मचारियों के संयुक्त मोर्चा के संयोजक श्री बीबी फौजदार ने बैठक में कर्मचारियों के हित में सहानुभूति पूर्वक विचार करने के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान और कृषि मंत्री श्री  पटेल का आभार व्यक्त करते हुए हड़ताल को समाप्त करने की घोषणा की।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें