ग्राम पंचायत जालमपुर ( शाहगढ़ ) में लाखों रुपए के भ्रष्टाचार उजागर

( सागर )

मानवता धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए अग्रणी भगवती मानव कल्याण संगठन की शाखा शाहगढ़ सागर ने ग्राम पंचायत जालमपुर जनपद पंचायत शाहगढ़ में हुए निर्मित कार्यों की जांच को लेकर जनपद पंचायत शाहगढ़, जिला पंचायत सागर, कलेक्ट्रेट जिला सागर एवं कमिश्नर संभाग सागर व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन दिया जिसकी जांच के उपरांत ग्राम पंचायत जालमपुर में 2473924 रु कागज का भ्रष्टाचार उजागर हुआ। इस सम्बंध मे भगवती मानव कल्याण संगठन ने पुनः ज्ञापन के माध्यम से सभी वरिष्ठ अधिकारियों को कार्यवाही के लिए सूचित किया पर वरिष्ठ अधिकारियों ने कारवाही ना करते हुई राशि वसूल नहीं की जिससे भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा शाहगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने उच्च न्यायालय जबलपुर में जनहित याचिका दायर की थी। इस पर माननीय उच्च न्यायालय ने संज्ञान लेते हुए कमिश्नर संभाग सागर , कलेक्टर जिला सागर, पुलिस अधीक्षक जिला सागर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सागर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत शाहगढ़ एवं ग्राम पंचायत सचिव और सरपंच को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

रिपोर्ट : गोविंद सिंह लोधी, छतरपुर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें