एसीसी डी ए वी स्कूल ने रैली निकाल कर दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

एसीसी डी ए वी स्कूल ने रैली निकाल कर दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश       भारतीय इतिहास के लौह पुरुष और आजाद हिंदुस्तान के पहले उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 31 अक्टूबर को जयंती है। पूरा देश इस दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाएगा। सरदार पटेल की ये परिकल्पना थी कि देश एक राष्ट्रशक्ति तब तक नहीं बन सकता जबतक उस सामूहिकता का सही संचालन न किया जाए। 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस घोषित किया गया था। 2018 में यानी पिछले साल इस दिन दुनिया की सबसे उंची प्रतिमा का अनावरण किया गया था।सरदार पटेल की 144वीं जयंती पर मोदी सरकार ने जहां देशभर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया है वहीं सीबीएसई भी अपने सभी स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। राष्ट्रीय एकता दिवस 2019 का थीम रखा गया है, ‘देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा पर मंडरा रहे खतरे के खिलाफ देश की अंतर्निहित ताकत को एकजुट करना और उसके खिलाफ खड़े होना।’ 31 अक्टूबर को देशभर के स्कूलों में सरदार पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप मे आज दिनांक 30 अक्टूबर 2019 को कैमोर एसीसी डीएवी स्कूल के बच्चों के द्वारा कैमोर नगर में रैली निकालकर राष्ट्रीय एकता दिवस का संदेश दिया गया एवं बच्चों को शपथ दिलाई गई ।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें